3 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने नौ अधीक्षक ग्रेड-2 अधिकारियों को नियमित आधार पर सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में बोर्ड प्रबंधन ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए सभी पदोन्नत अधिकारियों की नई तैनाती भी तय कर दी है। साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
जानकारी के अनुसार यह पदोन्नति क्लास-1 विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिश के आधार पर की गई है।
पदोन्नत अधिकारियों में मदन बहादुर को नाहन सर्किल, संतोष कुमार को देहरा ऑपरेशन सर्किल, मीना को डलहौजी ऑपरेशन सर्किल, रविंद्र कुमार को शिमला (जनरल सेक्शन), राजेश कुमार को शिमला (आर एंड ई सेक्शन), सीता देवी को शिमला (सैलरी एडमिन), अंजू बाला को मुख्य अभियंता (एमएम) कार्यालय शिमला, कुलभूषण शर्मा को एसई (डीएसपी) कार्यालय शिमला तथा दिनेश कुमार को सोलन ऑपरेशन सर्किल में तैनात किया गया है।