29 जून : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश का हर नागरिक सरकार के लिए महत्वपूर्ण है और समूचा हिमाचल उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याएँ सुनना और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन की सबसे बड़ी वजह मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इसे ध्यान में रखते हुए बड़ा भंगाल के लोगों के लिए विशेष योजनाएँ लाई जाएँगी, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसी सुविधाएँ लोगों को उनके घर-द्वार पर मिल सकें।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर अवसर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाए, जिससे पलायन रुके और स्थानीय विकास को नई गति मिले।