बिजली बोर्ड में ओपीएस बहाल करने की उठी मांग, पेंशनरों ने लंबित देनदारियां जल्द जारी करने का किया आग्रह

26 जून : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान ई. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और देनदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पहली जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान 31 जुलाई से पहले करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया गया। साथ ही पहली जनवरी 2016 से जून 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की देनदारियां, एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट सहित अन्य लंबित भुगतान चरणबद्ध तरीके से जल्द जारी करने की मांग प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से की गई। पेंशनरों ने लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता भी शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

प्रधान ई. रामलाल शर्मा ने बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने और आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं और लंबित मामलों का समाधान आपसी संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड में खाली पड़े पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की भी मांग की गई। इस अवसर पर सुखराम, रूपलाल शर्मा, सत्यपाल वर्मा, गंगा प्रसाद शर्मा, धर्म सिंह ठाकुर, जेके महाजन, आरपी शर्मा, एमएम भट्टी, लेखराम शर्मा, मदन लाल राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *