19 जून : हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (एचपीटीएसबी) धर्मशाला ने लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट) का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। परिणाम जारी होने के साथ ही प्रदेशभर के 1,963 अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है।
घोषित परिणाम के अनुसार शिमला के अमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 400 में से 370 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। चंबा के मोहित कपूर 285 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मंडी की नंदिनी ने 246 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के उपसचिव ने बताया कि परिणाम बोर्ड की निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थी अब आगे की प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।