कुल्लू में महिला कर्मचारी ने वरिष्ठ अधिकारी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, मामला दर्ज

17 जून : कुल्लू जिले में एक महिला कर्मचारी द्वारा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता डीआरडीए कार्यालय कुल्लू में कार्यरत है। महिला ने आरोप लगाया है कि विभाग में तैनात एक अधिकारी पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था और अनुचित दबाव बना रहा था। शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और महिला व उसके पति को धमकियां भी दीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *