सिरमौर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी

17 जून: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान तपेंद्र सिंह निवासी ग्राम पंचायत कोलर, उपमंडल पांवटा साहिब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव के चलते मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। बाद में शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *