कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए चुनी गईं इमुनगान्बी, हिमाचल की पहली महिला जूडो खिलाड़ी बनीं

17 जून : मंडी जिले के सुंदरनगर की बहू और अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इमुनगान्बी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए हुआ है। इसके साथ ही वह राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई करने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला जूडो खिलाड़ी बन गई हैं।

सुंदरनगर के गांव जरल की बहू इमुनगान्बी, पूर्व ओलंपियन मुक्केबाज आशीष कुमार चौधरी की पत्नी हैं। उनके इस चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इमुनगान्बी ने नेशनल सिलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह पक्की की। इससे पहले उन्होंने एशियन जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। खास बात यह रही कि भारत को जूडो में 13 वर्षों बाद एशियन चैंपियनशिप में कोई पदक मिला था।

इमुनगान्बी की इस उपलब्धि को हिमाचल के खेल इतिहास में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। उनके चयन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *