कुल्लू की 242 पंचायतों में आज संभालेंगे कार्यभार, प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ

15 जून : जिला कुल्लू की 246 पंचायतों में से 242 पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान और उपप्रधान सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद अपना कार्यभार संभालेंगे। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को 15 जून को शपथ दिलाई जाएगी, जिसके बाद पंचायतों में विकास और प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से उनके हाथों में आ जाएगी।

जिले में कुल 242 प्रधान और 242 उपप्रधान शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार दोपहर 12 बजे कुल्लू के अटल सदन में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नव निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों में उत्साह का माहौल है। लंबे इंतजार के बाद अब वे अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायतों का संचालन और विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। शपथ के साथ ही गांवों की सरकार औपचारिक रूप से अपना कामकाज शुरू कर देगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *