24 जून तक मांगें नहीं मानीं तो 25 से थम जाएंगे एचआरटीसी के पहिए

10 जून : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नालागढ़ में ड्राइवर और कंडक्टर यूनियन की संयुक्त गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई।

यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से वेतन और पेंशन में देरी, एरियर के भुगतान और ओवरटाइम जैसी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। बार-बार मांग उठाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

कर्मचारी संगठनों ने सरकार और निगम प्रबंधन को 24 जून तक का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि के भीतर मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 25 जून से प्रदेशभर में एचआरटीसी की बस सेवाएं बंद कर दी जाएंगी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा और निगम को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *