भूकंप के झटकों से शाहपुर में मकान क्षतिग्रस्त, घर में पड़ीं दरारें

9 जून: हाल ही में आए भूकंप के झटकों का असर शाहपुर क्षेत्र में भी देखने को मिला है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नुकसान की खबरों के बीच हारचक्कियां तहसील के थाना गांव निवासी जोगिन्द्र सिंह पटियाल के मकान में भी दरारें आ गई हैं।

जोगिन्द्र सिंह पटियाल ने बताया कि भूकंप के बाद उनके घर की दीवारों में कई स्थानों पर दरारें उभर आई हैं, जिससे भवन की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि मकान को नुकसान पहुंचने से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करें और उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। वहीं, क्षेत्र में भूकंप से हुए नुकसान को लेकर लोग भी प्रशासन से राहत एवं सहायता की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *