गोंदपुर पार्क में बनेगा ओपन जिम, एचआरटीसी बस को मॉडल के रूप में किया जाएगा स्थापित

16 अक्तूबर: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गोंदपुर पार्क को विकसित कर युवाओं और क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए पार्क में विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पार्क में युवाओं के लिए ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की गौरवशाली सेवाओं और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से पार्क में एचआरटीसी की एक बस को मॉडल के रूप में स्थापित किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुठार बीत के दूसरे तालाब को भी क्षेत्र के अन्य तालाबों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने आज कुठार बीत पहुंचकर तालाब की साइट का निरीक्षण किया और इसके विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *