9 जून: मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच मँझग्रां पंचायत के वार्ड ददरोली में स्थानीय युवाओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए छबील लगाई और राहगीरों व क्षेत्रवासियों को ठंडा मीठा पानी वितरित किया। गर्मी से राहत दिलाने के इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा।
युवाओं ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
इस सेवा कार्य में इंदरदीप, अंकित, अभी, गोलू, शिशु, बंटू, पवन, विंदुनाथ, संजय और शुभम ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।