16 अक्तूबर: विद्युत उपकेंद्र मट्टनसिद्ध में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 18 अक्तूबर को हमीरपुर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा ने बताया कि इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि बिजली बंद रहने से भिड़ा, कोहली, गुलेला, कल्लर, साई, धरोग, कैहडरू, समराला, गाहलिया, धरनासी, टिक्कर, चौकी कनकरी, मट्टनसिद्ध, डुग्घा कलां, डुग्घा खुर्द, लालड़ी, बारल, लाहड़, जसौर, पंजाली, दुगनेड़ी, दोसड़का, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बड़ू, स्वाहल, भाटी, मोहीं, कथाल, बेला जमली, घनाल, अणु कलां और प्रताप गली सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।