फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, शिमला में पेट्रोल 98 रुपए के पार

19 मई: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 85 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 88 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।

नई कीमतों के बाद राजधानी शिमला में पेट्रोल 98.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.90 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। इससे पहले भी तीन दिन पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से टैक्सी, बस और माल ढुलाई महंगी हो सकती है। इसका असर सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई से घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है।

तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स के आधार पर रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। इसी कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *