19 मई: शिमला शहर में आने-जाने वालों के लिए अहम सूचना है। ओक ओवर गेट नंबर-2 से लोक भवन तक जाने वाला मार्ग 21 मई से 20 जून 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन के अनुसार, इस मार्ग पर अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट का कार्य किया जाना है, जिसके चलते ट्रैफिक बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि कार्य के दौरान पैदल चलने वाले लोगों और विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।