पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा सख्त, 2 नेता 6 साल के लिए निलंबित

19 मई: पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर भाजपा ने दो नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दोनों नेताओं को 6 वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नालागढ़-पंजेहरा मंडल से जिला परिषद चुनाव में किसान मोर्चा जिला महामंत्री ज्ञान ठाकुर पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप था। वहीं किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता अमित राणा पर चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायत मिली थी।

भाजपा की अनुशासन समिति ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को कार्रवाई की सिफारिश की। इसके बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से दोनों नेताओं को उनके पदों से हटाते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *