करेरी ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, नाले में डूबने से 24 वर्षीय छात्र की मौत

19 मई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में करेरी ट्रैक के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाले में नहाने के दौरान 24 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान शशांक आर्यन निवासी राजा का तालाब, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वह पांवटा साहिब स्थित इंस्टीच्यूट ऑफ डेंटल साइंस का छात्र था।

जानकारी के अनुसार शशांक अपने दोस्तों के साथ ‘विजय एडवेंचर’ संस्था के माध्यम से करेरी झील ट्रैक पर गया हुआ था। वापसी के दौरान करेरी के हाफ पॉइंट के पास उसने नाले में नहाने की इच्छा जताई। दोस्तों के मना करने के बावजूद वह पानी में उतर गया और गहरे पानी में डूब गया।

मौके पर मौजूद दोस्तों और गाइडों ने उसे बाहर निकालकर तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *