मंडी नगर निकाय चुनाव में जबरदस्त मतदान, दोपहर 1 बजे तक 52.46% वोटिंग

17 मई: मंडी जिले के 7 शहरी निकायों में चल रहे चुनावों में मतदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 52.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं ने वोटिंग प्रतिशत में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 1 बजे तक 52.03 फीसदी पुरुष और 52.87 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। वहीं सुंदरनगर में वोटर सूची में शामिल एकमात्र ट्रांसजेंडर मतदाता ने भी मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई।

छोटे नगर निकायों में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत रिवालसर में सबसे अधिक 63.06 फीसदी और करसोग में 62.99 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं नगर निगम मंडी में 49.90 फीसदी वोटिंग हुई।

1 बजे तक प्रमुख निकायों में मतदान प्रतिशत

  • रिवालसर – 63.06%
  • करसोग – 62.99%
  • नेरचौक – 59.80%
  • जोगिंद्रनगर – 57.66%
  • सरकाघाट – 54.52%
  • सुंदरनगर – 50.77%
  • नगर निगम मंडी – 49.90%

प्रशासन के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है और शाम तक वोटिंग प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *