1 से 15 जून तक होगी थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी

17 मई: थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने जेसीओ, ओआर और अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी।

भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *