17 मई: थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के तहत हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों को 19 मई सुबह 9 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी प्रक्रिया के लिए रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।