चुनाव प्रचार से लौट रहे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, खाई में गिरी पिकअप

17 मई: शिमला जिले के जांगला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक चुनाव प्रचार से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान लोकेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह निवासी रनोल गांव, चिड़गांव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *