डमटाल गैस एजेंसी के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

17 मई: कांगड़ा जिले के डमटाल क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बुकिंग करवाने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहे, जिसके चलते उन्हें घंटों धूप में लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है।

नौकरीपेशा लोगों का कहना है कि गैस लेने के लिए उन्हें काम से छुट्टी तक लेनी पड़ रही है, फिर भी कई बार खाली हाथ लौटना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों पर फोन न उठाने और शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप भी लगाए हैं।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं एजेंसी इंचार्ज ने भीड़ और सप्लाई व्यवस्था को समस्या की वजह बताते हुए लोगों से लाइन में लगकर सिलेंडर लेने और केवाईसी करवाने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *