23 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले लघवाण, गुधवीं, कोहीं, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड़, ठाणा, घूमर और आसपास के अन्य गांवों में 24 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।