हिमाचल के स्कूलों में पहली कक्षा से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, 4,800 शिक्षक और गैर-शिक्षक पद भरने की प्रक्रिया की समीक्षा

23 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही नैतिक मूल्यों, अनुशासन, करुणा, बड़ों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पहली कक्षा से नैतिक शिक्षा शुरू करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए योग्य शिक्षकों की उपलब्धता, पर्याप्त स्टाफ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सीबीएसई स्कूलों में जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने, 100 नए स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने तथा आवश्यकता के अनुसार मिनिस्टीरियल और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की व्यवस्था करने को कहा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने नई योजना के तहत 3,900 शिक्षकों और 900 गैर-शिक्षक कर्मचारियों के पद भरने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और स्कूलों में आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *