मनाली-सरचू मार्ग सभी वाहनों के लिए बहाल, आज से दौड़ेंगी गाड़ियां

16 मई: सामरिक दृष्टि से अहम मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-003 को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सरचू तक यातायात के लिए बहाल कर दिया है। आज यानी 16 मई से इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे सेना, पर्यटकों और होटल कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है।

बीआरओ ने 14 मई को इस मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया था। इसके बाद प्रशासन को रिपोर्ट सौंपने के बाद अब सभी वाहनों को चलाने की अनुमति दे दी गई है। मनाली-सरचू मार्ग बहाल होने से लाहुल-स्पीति का संपर्क फिर से बहाल हो गया है, जो आगे लद्दाख के लेह तक जाता है।

431 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग को हर साल सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण करीब पांच महीने तक बंद रखना पड़ता है। इस बार बीआरओ के प्रोजेक्ट हिमांक और दीपक ने रिकॉर्ड समय में सड़क को बहाल कर यातायात शुरू किया है।

लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि दारचा-सरचू मार्ग भी यातायात के लिए खोल दिया गया है। हालांकि वाहनों की आवाजाही मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगी। प्रशासन ने यात्रियों को खराब मौसम, हिमस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं पुलिस को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *