इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर भर्ती, 1 सितंबर तक करें आवेदन

18 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड, शिमला और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को नए इजराइली वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वर्तमान विनिमय दर के अनुसार यह करीब 1 लाख 99 हजार 770 रुपये प्रतिमाह है।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट अथवा मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना आवश्यक है। डिप्लोमा संबंधित भारतीय प्राधिकरणों से मान्यता प्राप्त एवं अधिकृत प्रशिक्षण प्रदाता से प्राप्त होना चाहिए। इसके अलावा जीडीए, एएनएम, बीएससी नर्सिंग अथवा पोस्ट बीएससी नर्सिंग की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

उम्मीदवार के पास संबंधित भारतीय प्राधिकरणों से मान्यता प्राप्त कम से कम 990 घंटे के केयरगिविंग कोर्स का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार ने पूर्व में इजराइल में कार्य न किया हो और उसका कोई निकटतम पारिवारिक सदस्य इजराइल में निवासरत या कार्यरत नहीं होना चाहिए।

पात्र उम्मीदवार निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने का  लिंक:

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeTgXd4wx_yfyT1oI2wTG01FcCEwKE18rYN_1q9XXfvQDhYA/viewform

भर्ती प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, धर्मशाला के दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *