18 अगस्त: नशामुक्त भारत अभियान के तहत मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) मनीश चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा और शक्ति हैं। युवाओं को नशे से दूर रखना समाज और देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
शपथ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं नशामुक्त रहने तथा परिवार, मित्रों और समुदाय को भी नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने नशामुक्त समाज और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास करने की शपथ भी ली।
इस अवसर पर नगर परिषद जोगिंदर नगर की अध्यक्ष संतोष कुमारी, तहसीलदार रजत सेठी, नायब तहसीलदार जागृति राठौर सहित मिनी सचिवालय में कार्यरत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।