बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.32 ग्राम चिट्टे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

16 मई, कविता शांति गौतम: बद्दी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नालागढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कुल 13.32 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और डिजिटल तराजू भी बरामद किया है।

पहले मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने हिमुड़ा कॉलोनी, गांव रड़ियाली में एक किराये के कमरे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान गोविंद शर्मा और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में कमरे से 6.24 ग्राम चिट्टा/हेरोइन, एक डिजिटल तराजू और 1950 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस चौकी जोघों की टीम ने अन्दरोला पुल के पास कार्रवाई करते हुए हरमिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने जेब से एक पाउच और नकदी सड़क पर फेंक दी। जांच में पाउच से 7.08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और आरोपी के कब्जे से 7220 रुपये नकद बरामद किए गए।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि दोनों मामलों में आगामी जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *