हिमाचल में दर्दनाक हादसा, गुजरात के पर्यटकों की गाड़ी खाई में समाई

11 मई: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भटियात क्षेत्र के करीरा में पर्यटकों से भरी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गाड़ी में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। इनमें चालक मंडी जिले का रहने वाला था, जबकि बाकी सभी गुजरात से आए पर्यटक थे। सभी लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश के बीच वाहन हादसे का शिकार हो गया।

मृतकों में चालक सहित तीन पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। वहीं घायल हुए दो बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान ललितभाई पतनानी, ममताबेन ललितभाई, काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी, प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी गुजरात तथा जसवंत कुमार निवासी गांव कोहरा, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

घायलों में मयंक ललितभाई पतनानी, फोरमबेन मयंक पतनानी, जियान्श पतनानी और प्रियान्शी भोपानी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *