बैजनाथ मंदिर पहुंचे राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

9 मई: कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध एवं प्राचीन बैजनाथ मंदिर में आज राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश की आस्था, संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मंदिर का शांत और दिव्य वातावरण श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर केवल धार्मिक आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं की अमूल्य धरोहर भी हैं, जो वर्षों से लोगों को प्रेरित करती आ रही हैं।

उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विश्वास जताया कि भगवान शिव का आशीर्वाद हिमाचल प्रदेश को निरंतर प्रगति, एकता और समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाता रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *