30 अप्रैल: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। स्पैशल डिटैक्शन टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गुवाहण के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.93 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार (HP 86-4452) को रुकने का इशारा किया गया, जिसमें दो युवक सवार थे। संदेह के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गौरव कुमार (31) निवासी वार्ड नंबर-2, रौड़ा सेक्टर-2, बिलासपुर और अभिषेक (21) निवासी गांव पट्टा, डाकघर नसवाल, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।