अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा: कैंसर अस्पताल में जून से LINAC मशीन चालू

30 अप्रैल: शिमला: प्रदेश के कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक लिनियर एक्सेलेरेटर (LINAC) मशीन जल्द ही कैंसर अस्पताल में शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जून महीने के पहले सप्ताह तक यह मशीन पूरी तरह से कार्यशील हो जाएगी।

लंबे इंतजार के बाद अब यह हाई-टेक मशीन एटॉमिक रेडिएशन बोर्ड (ARB) की अंतिम मंजूरी के लिए तैयार है। मंजूरी मिलते ही अस्पताल में रेडियोथैरेपी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी, जिससे प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

लिनियर एक्सेलेरेटर मशीन कैंसर के इलाज में बेहद प्रभावी मानी जाती है। यह मशीन रेडियोथैरेपी के जरिए कैंसर कोशिकाओं पर सटीक और नियंत्रित तरीके से रेडिएशन डालती है, जिससे आसपास के स्वस्थ ऊतकों को न्यूनतम नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक पारंपरिक उपचार पद्धतियों की तुलना में अधिक सुरक्षित और उन्नत है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मशीन की स्थापना और ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। जून में इसके शुरू होने के साथ ही प्रदेश के सैकड़ों कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और यह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *