कुल्लू में बड़ा हादसा टला: ब्यास नदी में कूदी महिला को 2 युवकों ने बचाया

1 मई : कुल्लू के अखाड़ा बाजार में वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला ब्यास नदी में कूद गई। मौके पर मौजूद जम्मू-कश्मीर के दो युवकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे अखाड़ा बाजार स्थित कार पार्किंग के पास महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। उस समय नदी का बहाव तेज था, जिससे महिला पानी में बहने लगी।

मौके पर मौजूद दो युवकों ने बिना देर किए नदी में उतरकर बहादुरी दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से समय रहते महिला की जान बच गई।

बताया जा रहा है कि महिला रामशिला, जिला कुल्लू की निवासी है। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।

युवकों की इस साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *