पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी, चम्बा में वोटर लिस्ट फाइनल

28 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत जिला चम्बा में पुनर्गठित ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रक्रिया पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सृजन, पुनर्गठन एवं समावेशन से जुड़ी पंचायतों में पूरी की गई है।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड भटियात, चम्बा, मैहला और सलूणी की चयनित ग्राम पंचायतों में यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।

उन्होंने बताया कि भटियात विकास खण्ड के अंतर्गत समोट, ओसल, जसूर और देवी देहरा पंचायतें शामिल हैं, जबकि चम्बा विकास खण्ड में उदयपुर, भनोता, सरू और चनेड पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई हैं। इसी प्रकार मैहला विकास खण्ड में बाट, सराहन, राड़ी, किलोड़, सुनारा, घलुण, मैहलोह, कलमला, भटवाड़ा और तागी पंचायतें शामिल हैं, जबकि सलूणी विकास खण्ड में सनूंह, भान्दल, भासुआ और संघणी पंचायतों की प्रक्रिया पूरी की गई है।

प्रशासन के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता सूचियों को 1 अप्रैल 2026 को अहर्ता तिथि मानते हुए अद्यतन किया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *