कांगड़ा में बड़ी कार्रवाई: कार से 4.40 किलो चरस बरामद, कुल्लू के 2 आरोपी गिरफ्तार

28 अप्रैल: कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांगड़ा पुलिस ने पंचरुखी थाना क्षेत्र में एक कार से भारी मात्रा में चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बनूरी-पंचरुखी लिंक रोड पर श्मशानघाट के पास कुछ लोग नशे की तस्करी के इरादे से मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक आल्टो कार से करीब 4 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल (24) निवासी गांव खून्न और सुरेंद्र कुमार (37) निवासी गांव डगूट, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *