जोगिंद्रनगर में दिल दहला देने वाली घटना: बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता पर दराट से किया हमला

20 अप्रैल: मंडी जिले के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बेटे और बहू ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना पुलिस चौकी लडभड़ोल के अंतर्गत सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम डेंगू, डाकघर कोलांग, तहसील लडभड़ोल निवासी 64 वर्षीय प्रेम लाल पर उनके बेटे और बहू ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में दराट और डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घायल प्रेम लाल ने लडभड़ोल अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमला अचानक किया गया और उन्हें बचाव का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *