ऊना में भीषण आग: टैंट हाउस का गोदाम जलकर राख, 20 लाख का नुकसान

20 मार्च: ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओयल में एक टैंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कारोबारी को करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना वीरवार सुबह की है, जब अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में रखे टैंट और अन्य ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि गोदाम मालिक ने हाल ही में व्यवसाय के लिए बैंक से ऋण लिया था।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *