हमीरपुर के भडार गांव में 25 साल से लंबित सड़क का काम शुरू, सुनील शर्मा बिट्टू के निर्देश पर 24 घंटे में हुई कार्रवाई

12 नवम्बर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत साहनवीं के भडार गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष पिछले 25 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तुरंत सड़क का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। उनके निर्देशों के बाद विभाग ने महज 24 घंटे के भीतर ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।

करीब 25 वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे भडार गांव के लोगों ने कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर की और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से लंबित इस मांग पर त्वरित कार्रवाई होने से उन्हें राहत मिली है।

इस मौके पर गांव के निवासी कर्नल प्रदीप कुमार, कश्मीरां देवी, विमला देवी, चन्नो देवी, आशा देवी, विनोद कुमार, कृष्ण चंद, ईश्वर चंद, महेंद्र सिंह, राकेश पटियाल सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए आभार जताया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *