हमीरपुर में बड़ी कार्रवाई: 8 ग्राम चिट्टे के साथ मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

20 मार्च: हमीरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 8 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा।

आरोपी की पहचान अमित शर्मा उर्फ सेठी (38), निवासी भाटी (हमीरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से नशे के कारोबार में सक्रिय था और पहले भी कई बार कार्रवाई के दौरान बच निकलता रहा।

वीरवार सुबह पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे उसके घर के पास खेतों में दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी हमीरपुर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *