ऊना के घनारी में अनियंत्रित होकर पलटी ऑल्टो कार, हादसे में ठठाबड़ निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

26 नवम्बर: जिला ऊना के घनारी में एक सड़क हादसे में ऑल्टो कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों व्यक्ति विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान जसवंत सिंह (51) निवासी ठठाबड़ के रूप में हुई है, जबकि घायल मंजीत सिंह (50) भी ठठाबड़ के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों घनारी के पास पहुंचे तो उनकी ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया गया, जहां डॉ. सुखविंदर सिंह ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

चिकित्सक के अनुसार, जसवंत सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जबकि मंजीत सिंह की बाजू में फ्रैक्चर हुआ था। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। इसी दौरान मुबारिकपुर के पास जसवंत सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि मंजीत सिंह का उपचार जारी है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने हादसे की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *