हमीरपुर आरसेटी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत भ्रष्टाचार विरोधी शपथ दिलाई

27 अक्तूबर: सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य पर मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान संस्थान के निदेशक अजय कतना ने अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता एवं सतर्कता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ईमानदारी एवं पारदर्शिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *