19 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में 22 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।
इस दौरान मट्टनसिद्ध, डुग्घा कलां, बरोहा, तरोपका, बरोटी, लघवाण, बुराण, कगरू, बोहणी, मुलाणा, छियोड़ीं, गुधवीं, कौहीं, पनाहर, घुमारी, रोहलवीं, सरली, ब्ल्यूट, चमनेड़, खनेउ, डुघली, डबरेड़ा, भंडोला, झटवाड़, ताल, बुमाणा, जलग्रां, महल, भ्याड़, पिपलू, पंतेहड़ी, तत्तापानी, अमनेड़ और राहजोल सहित आसपास के गांव प्रभावित रहेंगे।
विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता ऋषि धीमान ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।