कांगड़ा में टैलेंट दे दन दना दन ग्रैंड फिनाले का आयोजन, विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

6 अक्तूबर, आशीष दमीर : अपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टैलेंट दे दन दना दन ग्रैंड फिनाले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध गायक पीयूष राज बतौर सेलिब्रिटी कलाकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कुमार साहिल, सौरभ शर्मा, राज जैरी, अमन कौर, आकांक्षा मैहरा और ईशा डोगरा सहित विभिन्न कलाकारों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश के झांकी कलाकार टिंकू विहान और देशराज राणा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी वीरेंद्र चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ब्रांड प्रमोटर सानिया ठाकुर, रिया शर्मा, अर्शिया, अनाहिता सूद और वेदांशी कौल तथा इवेंट प्रमोटर खुशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डांस वर्ग के लिए अनिल कुमार, संगीत के लिए मान सिंह और आशीष, मॉडलिंग के लिए सानिया मल्होत्रा और रीना ठाकुर तथा पेंटिंग लेखन के लिए रितिका ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, मेडल, प्रमाणपत्र और गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को चिट्टे और नशे से दूर रखते हुए उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

सुमित गुप्ता ने बताया कि सभी विजेताओं को नववर्ष पर आयोजित होने वाले ‘जश्न-ए-धमाका’ कार्यक्रम में ‘हिमालयन सुपर स्टार’ टाइटल अवार्ड से नवाजा जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *