कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य-काव्या ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में चमकाया नाम

3 अक्तूबर: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों ने पालमपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलियाणा में आयोजित अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक हासिल किए।

लड़कों की श्रेणी में स्कूल के छात्र आदित्य जम्वाल ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं लड़कियों की श्रेणी में काव्या ठाकुर ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

दोनों खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट धारक एवं राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी सेंसेई आशीष मनहास ने प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। उनके मार्गदर्शन में आदित्य और काव्या ने प्रतियोगिता के लिए तैयारी की और जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।

दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *