कांगड़ा के शाहपुर सिविल अस्पताल में गांधी जयंती पर रोटरी क्लब ने चलाया स्वच्छता अभियान

3 अक्तूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर की ओर से सिविल अस्पताल शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान में रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर के साथ रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत तथा इंटरैक्ट क्लब, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। रोटरैक्ट क्लब की ओर से प्रेसिडेंट एवं जेडआरआर हिमाचल रोटरैक्टर अभिनव राणा, क्लब सचिव रितिश शर्मा, क्लब एडवाइजर सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ शाहपुर के रायला चेयर एवं द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर गंधर्व सिंह पठानिया, रोटेरियन नरेश लगवाल, रोटेरियन राजेश राणा, रोटेरियन प्रदीप बलौरिया सहित अन्य रोटेरियन्स मौजूद रहे।

इंटरैक्ट क्लब ऑफ कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने रोटेरियन अश्विनी के. धीमान के मार्गदर्शन में अभियान में हिस्सा लिया। क्लब सचिव इंटरैक्टर रीतू, वाइस प्रेसिडेंट तनिष्का और अन्य सदस्यों ने सफाई अभियान में सहभागिता की। स्कूल स्टाफ की ओर से राहुल कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्हें एक फ्लावर पॉट भी भेंट किया गया।

नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल तथा नगर पंचायत के अन्य सदस्यों ने भी अभियान में भाग लिया। उत्तम चम्बियाल और विवेल अस्पताल शाहपुर के स्टाफ सदस्यों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर सिविल अस्पताल शाहपुर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान ने अभियान में शामिल सभी रोटेरियन्स, रोटरैक्टर्स, इंटरैक्टर्स, विद्यार्थियों, नगर पंचायत प्रतिनिधियों, अस्पताल एवं स्कूल स्टाफ तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान करवाया गया। गांधी जयंती पर आयोजित इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

यह जानकारी रोटेरियन तिलक रैना, सचिव, रोटरी क्लब शाहपुर ने दी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *