मंडी के अंशुल शर्मा का सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए चयन, शिलांग में छठी बार हिमाचल का करेंगे प्रतिनिधित्व

29 सितम्बर: घुमारवीं में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंडी के अंशुल शर्मा ने रजत पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब वह 11 से 18 नवंबर तक मेघालय के शिलांग में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अंशुल रिकर्व मेंस टीम का हिस्सा होंगे और राष्ट्रीय स्तर पर छठी बार हिमाचल के लिए मैदान में उतरेंगे। बलद्वाड़ा तहसील के मतोली गांव निवासी अंशुल इससे पहले पांच सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उन्होंने कटक (ओडिशा), जम्मू, जमशेदपुर (टाटानगर), अयोध्या और झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। अब शिलांग में होने वाली प्रतियोगिता में अंशुल अपने अनुभव के साथ बेहतर प्रदर्शन के इरादे से निशाना साधेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *