23 सितम्बर: विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी के कौलां बाला टोबा के पास बुधवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और श्रद्धालुओं की कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार श्रद्धालुओं को किसी तरह की चोट नहीं आई। हालांकि, टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस श्रीनयनादेवी से आनंदपुर साहिब की ओर जा रही थी। इसी दौरान कौलां बाला टोबा के पास बस की श्रद्धालुओं की कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।