23 सितम्बर: विद्युत उपमंडल भोटा के अंतर्गत मैड़ क्षेत्र में बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के चलते 25 और 26 सितंबर को कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
25 सितंबर को ठमाणी, मनसूई, सौर, टयाले दा घट्ट, झिंझकरी, मैड़, दैण, पांडवीं, बल्ह कोलियां, उखली, गौंटा, जरल, चल्यारा और साथ लगते गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं, 26 सितंबर को सनेड़, द्रौंडला, भगेटू, भगोट, चौंतड़ा, पांडवीं, घुराण, बल्ह दतवालियां और साथ लगते गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा।