22 सितंबर: कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद Baleno कार नंबर HP-36F-8915 को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 20 सितंबर 2026 की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर CIA कांगड़ा की टीम ने पुलिस थाना गगल के अंतर्गत राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान एक Baleno कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान लकी (35) निवासी गढ़ बनखंडी, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चिट्टे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में आगामी जांच कर रही है।