14 सितंबर: जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल है।
उन्होंने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत या अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितंबर 2026 तक अपना रोजगार पंजीकरण अथवा अद्यतन करवाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण और उसकी वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है।
जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट करवाने का आग्रह किया है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।